सिंगरौली

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बैढ़न में अतिथि प्राध्यापक पर गंभीर आरोप

CM हेल्पलाइन तक पहुंचा मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली स्थित पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, बैढ़न में भू-विज्ञान (जियोलॉजी) विषय के एक अतिथि प्राध्यापक पर छात्रा से अनुचित दबाव और आपत्तिजनक बातचीत करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि छात्रा से परीक्षा में पास कराने के बदले दबाव बनाया गया।
पीड़ित छात्रा के पति, जो भारतीय सेना में पदस्थ बताए जा रहे हैं, ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर दर्ज कराई है। शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कराने की बात कही है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, छात्रा का जियोलॉजी विषय का एक पेपर छूट गया था, जिसे पास करने के लिए उसे एक वर्ष का इंतजार करना पड़ता। इसी सिलसिले में छात्रा ने संबंधित अतिथि प्राध्यापक से संपर्क किया।
आरोप है कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे अतिथि प्राध्यापक ने छात्रा को व्हाट्सएप कॉल किया और कथित तौर पर कहा—
“रविवार को तुम्हारा पेपर करवा दूंगा, अकेले आना… जो मैं कहूंगा वही करना पड़ेगा… यह बात किसी को मत बताना।”
कॉलेज प्रबंधन की प्रतिक्रिया
मामला उजागर होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने कहा है कि शिकायत की आंतरिक जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि—
मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो
आरोपी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेजों में सख्त व्यवस्था लागू की जाए
फिलहाल मामला शिकायत और जांच के स्तर पर है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button