उत्तर प्रदेशलखीमपुर

मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम अटवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

लखीमपुर-खीरी,नीवगांव। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत ग्राम अटवा, थाना नीमगांव, जनपद लखीमपुर खीरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें
1090 वूमेन पावर लाइन,
181 महिला हेल्पलाइन,
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
112 पुलिस आपातकालीन सेवा,
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,
102 स्वास्थ्य सेवा,
108 एंबुलेंस सेवा तथा
1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर शामिल हैं।
साथ ही महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बालिकाओं को गुड टच–बैड टच के विषय में भी जागरूक किया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहें और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button