भरत पुर

दो ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में कोटा-लालसोट मेगा स्टेट हाईवे पर कुस्तला सर्किल के पास गुरुवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मेगा स्टेट हाईवे पर कई घण्टो तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतको की पहचान शवो के कपड़ो से मिले आधार कार्ड से सुनील कुमार पांडेय और भवानी के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रको में से एक मे सब्जी व दूसरे में प्लाई बोर्ड लदा हुआ था। हादसे के दौरान दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ट्रकों में फंसे चार लोगों को अस्पताल भिजवाया लेकिन इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मृतक तीसरे व्यक्ति के साथ गंभीर घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button