पाकुड़

‘मेरा गांव–मेरी धरोहर’ अभियान पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

District level training workshop organized on 'My Village-My Heritage' campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित राष्ट्रीय अभियान ‘मेरा गांव–मेरी धरोहर’ के सफल क्रियान्वयन हेतु रविन्द्र भवन, पाकुड़ में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त ने कहा कि गांवों की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारा सामूहिक दायित्व है और यह अभियान गांवों को डिजिटल पहचान दिलाने की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं वीएलई को इस अभियान की रीढ़ बताते हुए सटीक एवं समयबद्ध डेटा एंट्री पर जोर दिया। कार्यशाला में सांस्कृतिक मानचित्रण, मोबाइल एप, जियो-टैगिंग, फोटो-वीडियो अपलोडिंग तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button