भरत पुर

जमीनी विवाद में पांच घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में बयाना थाना के गांव मुआवली में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के साथ लाठी भाटा जंग में पाँच जने घायल हो गए। घरेलू ईंधन के लिए लकड़ियां रखने की जगह को लेकर निर्भय गुर्जर पुत्र भंवर और गिर्राज गुर्जर पुत्र शंकर पक्ष की महिलाओं के विवाद में एक पक्ष से गिर्राज गुर्जर (62) और दूसरे पक्ष से निर्भय सिंह (54), भरत सिंह (44), निरंजन (35) और शत्रुघ्न (27) घायल हुए हैं। सभी घायलों को बयाना उप जिला अस्पताल ले जाया गया। गिर्राज गुर्जर के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button