राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य एक महिला एक पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हजारीबाग उरीमारी थाना क्षेत्र में राहुल दूबे गैंग के गिरोह के द्वारा की जाने वाली फायरिंग की घटना नाकाम। एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान गिरोह के 01 क्रियवादी सदस्य सहित महिला सदस्य भी गिरफ्तार। गिरफ्तार सदस्यों के पास से 01 पुलिस कार्बाइन सहित 02 पिस्टल एवं जिन्दा गोली तथा AK-47 राईफल का मैगजीन एवं SLR राईफल का मैग्जीन बरामद। रविवार को उरीमारी स्थित कोलियरी कम्पनी के द्वारा रंगदारी की रकम नहीं देने के आलोक में कोलियरी क्षेत्र में दहशत बनाने के लिए राहुल दुबे गैंग के आशिष साब के गिरोह के द्वारा गोली फायरिंग करने की योजना बनाई गयी।
राहुल दुबे एवं आशीष साव के कहने पर गिरोह के सदस्यों के द्वारा मोटरसाईकिल से उरीमारी पहुंचकर कोलियरी में रेकी करने लगा। रेकी करने के बाद शाम होने का इंतजार करने के लिए जंगल की ओर चला गया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि उरीमारी ओ०पी० राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हथियार से लैश होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना का सत्यापन करने हेतु गठित SIT टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एन्टी क्राईम चेंकिग एवं छापामारी अभियान चलाया गया है. छापामारी के कम में रिलैक्स हॉटल के पास राहुल दूबे गैंक के क्रियवादी सदस्य राजदीप साव को पकड़ लिया गया। पकडाये राजदीप साद के पास से 01 पुलिस कार्बाइन लोडेड एवं मैगजीन में 03 जिन्दा गोली एवं एक देशी लोडेड पिस्टल साथ ही 02 जिन्दा गोली बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति राजदीप साव से कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर इसके द्वारा बताया गया कि एक पिस्टल, गोली एवं कुछ मैग्जीन गिरोह के महिला सदस्य जो हेन्देगीर में रहती है जिसका नाम मुनिका कुमारी है उसके द्वारा अपने घर में छुपाकर रखा गया है जिसे अविलम्ब छापामारी करने पर बरामद हो सकती है। एसआईटी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम हेन्देगीर में अवस्थित मुनिका कुमारी के घर का घेराबंदी की गयी। पुलिस बल को देखकर एक महिला घर से भागने का प्रयास करने लगी जिसे महिला चौकिदारनी के द्वारा पकड लिया गया। नाम एवं पता पुछने पर अपना नाम मुनिका कुमारी बतायी। एसआईटी टीम के द्वारा उसके घर का विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकड़ाये महिला मुनिका कुमारी के घर के बैडरूम में रखे आलमीरा से एक देशी लोडेड पिस्टल, पिस्टल के मैग्जिन में 02 राउण्ड जिंदा गोली एवं आलमीरा के अन्दर उपर वालें रैंक से AK-47 राईफल का काला रंग का चार खाली मैंगजीन एवं से एसएलआर राईफल का काला रंग का पाँच खाली मैग्जीन बरामद किया गया। उक्त बरामद पिस्टल, गोली एवं मैग्जीन के बारे में पकड़ाये महिला मोनिका कुमारी से पुछ-ताछ करने पर वह बतायी की ये सभी हथियार, गोली एंव मैग्जीन राहुल दुबे एवं आशिष साव उर्फ पकौड़ी साब का है। उनके कहने पर राजदीप सावं यहां लाकर रखने के लिये दिया था जिसे मैं अपने घर में छुपा कर रख दी थी। इस मामले में बड़कागांव (उरीमारी ओ०पी०) काण्ड सं0-09/26. दिनांक 19.01.2026, धारा- धारा-111(2) b/111 (3) / 317 (5) बी०एन०एस०, एवं 25 (1)/25 (6)/25 (7)/25 (1-A)/26/35 आर्मस एक्ट के अंतर्गत काण्ड दर्ज किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं अपराधिक इतिहास राजदीप साव ठाकुरगाव (जिला रांची) थाना काण्ड संख्या 50/25 दिनांक 21.07.2025 धारा 303 (2)/317 (4)/336 (3)/338/3 (5) बी०एन०एस० 2023 गिरफ्तार अभियुक्तों का नामः- 1. राजदीप कुमार साव उम्र करीब 30 वर्ष पिता रामेश्वर साव सा० चमातु थाना-बालूमाथ, जिला लातेहार राज्य झारखण्ड का है वहीं 2. मुनिका कुमारी उम्र करीब 20 वर्ष पिता कार्तिक गुण्डा सा०- हेन्देगीर थाना- केरेडारी जिला- हजारीबाग। इन दोनों है। इन दोनों के पास से देशी पिस्टल
02 जिन्दा गोली -07 AK-47 राईफल का मैग्जीन 04
SLR राईफल का मैग्जीन 05
मोबाइल 02 पीस मोटरसाईकिल 01 (JH19D&7532)
इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग। पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक, बड़कागांव अंचल, हजारीबाग। पु०अ०नि० राणा भानु प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, गिद्दी थाना, हजारीबाग। पु०अ०नि० रथु उरॉव, प्रभारी उरीमारी ओ०पी०, हजारीबाग। पु०अ०नि० विवेक कुमार, थाना प्रभारी केरेडारी थाना। हजारीबाग।तकनीकी शाखा/नक्सल शाखा, हजारीबाग के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी। उरीमारी ओ०पी० सशस्त्र बल शामिल थे।




