खैरथल

झूलेलाल मंदिर में अमर शहीद हेमू कालाणी के जीवन पर व्याख्यान

रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल।आजादी के अमर योद्धा शहीद हेमू कालाणी के 84वें बलिदान दिवस पर बुधवार को खैरथल के किशनगढ़बास रोड स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारतीय सिंधु सभा, पूज्य सिंधी पंचायत एवं शहीद हेमू कालाणी चौक व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश मंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी, आरएसएस के सह संभाग प्रमुख सुनील गुप्ता, मुखी अशोक महलवानी, मुखी वासदेव दासवानी, पार्षद सुमित रोघा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा एवं प्रदेश मंत्री प्रभारी प्रताप कटहरा ने शहीद हेमू कालाणी के देशभक्ति से ओतप्रोत जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहीद हेमू कालाणी चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष समाजसेवी पंकज रोघा, विजय बच्चानी,नितिन किशनानी, अध्यक्ष नत्थूमल रामलानी, पीकू लालवानी,सेवक लालवानी, दिनेश माखीजा, अर्जुनदास असरानी, किशोर पोपटानी, राजा मंगलानी, इंद्र माखीजा,वासदेव चेतवानी, राजकुमार मंगलानी,नामदेव रामानी, चेतन बच्चानी, विजय पमनानी, श्यामलाल मंघनानी, टीकामदास चंदनानी, जेठानंद सेजवानी, बबलू किशनानी, मुरलीधर तीर्थानी, मुखी टीकमदास मुरजानी,तुलसीदास भूरानी, प्रहलाद छंगाणी,दिनेश कौशिक,शिशुपाल रेलवानी, बाबूलाल गोरवानी,नारायण देवानी, अजित मंगलानी,बूलचंद गनवानी, तीर्थ दास रोचवानी, पूरण मंगलानी राजकुमार आसीजा, डॉ. प्रदीप मलिक, भारत गुलयानी, सुरजीत सिंह नारायण निहलानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश मंत्री राजकुमार दादवानी ने किया।
इस दौरान भासिस के प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी ने बताया कि झूलेलाल मंदिर परिसर में शहीद हेमू कालाणी के जीवन पर व्याख्यान तथा रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
खैरथल में अमर शहीद हेमू कालाणी के 84 वें बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते गणमान्य नागरिक।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button