मौनी बाबा करेंगे विराट हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता, हिंदू संगठन का होगा शंखनाद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
भरतपुर । भुसावर कस्बा भुसावर में 01 फरवरी को जिंदल फार्म हाउस में आयोजित होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए श्री शोभानंद जी महाराज ( मौनी बाबा) उलूपुरा ने अपनी स्वीकृति दे दी है। विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्यों ने उलूपुरा स्थित मौनी बाबा के आश्रम पर जाकर कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए निवेदन किया जिसे मौनी बाबा ने अपनी स्वीकृति दे दी। गौरतलब है कि श्री शोभानंद जी महाराज उर्फ मौनी बाबा क्षेत्र के प्रसिद्ध संत हैं।उन्होंने कुछ समय पहले ही उलूपुरा में 5121 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन करके प्रसिद्धि प्राप्त की है। जिसमें देश – विदेश के लाखों संत और श्रद्धालुओं ने शिरकत की थी। कार्यक्रम में मौनी बाबा के साथ – साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्तित, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विविध हिन्दू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी शिरकत करेंगें विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजक समिति केशव बस्ती भुसावर के संयोजक ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि 1 फरवरी को भुसावर की धरा पर महान संत मौनी बाबा का आना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। उनका आशीर्वाद सभी के लिए कल्याणकारी होगा। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्र की संस्कृति, सामाजिक समरसता, समाज में पंच परिवर्तन, जातिगत भेदभाव को समाप्त करना, राष्ट्रीय एकता, हिन्दू जागरण जैसे विषयों को उठाया जाएगा। इस सम्मेलन में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।



