गोड्डा
भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भाजपा का विरोध प्रदर्शन, नेता/ पूर्व विधायक भी होंगे शामिल
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गोड्डा, महागामा। भारतीय जनता पार्टी के महागामा/ हनवारा मंडल कमिटी द्वारा वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व विधायक के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया जायेगा। जो प्रदर्शन करते हुए महागामा प्रखण्ड कार्यालय तक जुलूस के रूप में प्रदर्शन कार्यक्रम होगा। भाजपा का आरोप है कि हेमन्त सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यह जानकारी भाजपा महागामा मंडल पदाधिकारी के द्वारा दी गई।



