हापुड़

लड़की भगाने के शक में भाई ने बुजुर्ग महिला की करी पीट-पीटकर हत्या…

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी….

हापुड (यूपी)- युवती को भगाने के शक में दो पक्षों में हुए विवाद में युवती के भाई ने बुजुर्ग महिला के बाल पकड़कर करी जबरदस्त पिटाई । पिटाई से घायल बुजुर्ग महिला की हुई मौत। परिजनों ने मेरठ तिराहे पर शव रखकर किया हंगामा। पुलिस ने समझाकर किया वापस । गाड़ी में शव को लेकर परिजनों ने किया हंगामा। बुजुर्ग महिला की पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई । हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय  का मामला।

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में एक युवती को भगाने के शक में एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सरोज उर्फ सत्तो (70) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल महिला की बुधवार देर शाम मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव को लेकर मेरठ तिराहे पर पहुंचे और शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी शनिवार को कॉलेज जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रुगगन और उसके परिवार पर ही बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति का शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही कर दी थी ।
आज देर शाम  विवाद के समय रुगगन और उसकी पत्नी सरोज घर पर अकेले थे। उसी समय युवती के भाई ने दंपती के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी और रुगगन को एक कमरे में बंद कर दिया और सरोज उर्फ सत्तो को बाल पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर ले जाकर बेरहमी से पीटने लगा । गंभीर रूप से घायल सरोज को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया, जहां बुधवार देर शाम उनकी मौत हो गई । परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया ।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है । आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button