हापुड़

एक साल के मासूम बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि ..

रो पड़े डीएम अभिषेक पांडे...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

 

हापुड़ (यूपी) – जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना का एक ट्रक भदरवाह-तंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए 10 जवान शहीद हो गए , जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में शहीद हुए जवानों में हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटैल निवासी रिंकल बालियान भी शामिल हैं। शहीद हुए रिंकल बालियान का पार्थिव शरीर जब गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वही एक साल के बेटे राघव ने जैसे ही शहीद पिता को मुखाग्नि दी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक पांडेय भावुक हो गए और रोने लगे ।

वही इस मामले में शहीद जवान के ससुर डॉ मनवीर ने बताया कि जम्मू कश्मीर में दुर्घटना के दौरान हादसा हुआ था जिसमें 10 जवान शहीद हो गए। जिसमें हापुड़ के रहने वाले रिंकल बालियान भी शहीद हुए हैं। रिंकल मेरे दामाद थे । आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button