पाकुड़

पाकुड़ में 77वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

The tricolor was hoisted with pride on the 77th Republic Day in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम, पाकुड़ में भव्य मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग संजय प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन से पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया एवं 11 टोलियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी स्वीकार की। अपने संबोधन में मंत्री ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार, कौशल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने उपायुक्त श्री मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन अवार्ड के लिए बधाई दी। मुख्य समारोह में जिले के 20 विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें खेल एवं पर्यटन विभाग/वन प्रमंडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं परेड प्रतियोगिता में जिला सशस्त्र पुलिस बल एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं गैर-सरकारी संगठनों में भी झंडोत्तोलन किया गया। पूरा जिला राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाता नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button