रामपुर शाहबाद

सीओ का औचिक निरीक्षण सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था जांची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी सीओ देवकी नंदन ने नगर के मुख्य बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से सर्राफा व्यवसायियों की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान सीओ देवकी नंदन ने स्वर्णकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सर्राफा कारोबार संवेदनशील होता है, इसलिए दुकानों में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि दुकानदार अपनी दुकानों में सुरक्षा की दृष्टि से छोटी बांस की लाठी अवश्य रखें, ताकि किसी आपात स्थिति में आत्मरक्षा की जा सके। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और समय-समय पर पुलिस से संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी।सीओ ने मुख्य बाजार में भ्रमण के दौरान परचून और हार्डवेयर की दुकानों के बाहर सड़क पर रखा गया सामान भी देखा। इस पर उन्होंने संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान रखने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे अपना पूरा सामान दुकान की सीमा के भीतर ही रखें क्षेत्राधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार में सुचारु यातायात और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें सभी व्यापारियों का सहयोग जरूरी है।स्थानीय व्यापारियों ने सीओ के निरीक्षण को सकारात्मक पहल बताया और कहा कि इससे बाजार में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा। कुछ सर्राफा व्यवसायियों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने की मांग भी रखी बताया गया कि क्षेत्राधिकारी देवकी नंदन के पदभार संभालने के बाद से ही वे क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और अतिक्रमण को लेकर वे लगातार निरीक्षण और संवाद के माध्यम से व्यवस्था सुधारने में जुटे हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button