गोड्डा

गणतंत्र दिवस सप्ताह समारोह के तहत आयोजित राजकीय मेला परिसर में विधिक जगरूकता शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर राजकीय मेला परिसर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित कर आम लोगों को कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान कानून से संबंधित बुकलेट का वितरण किया गया। पथरगामा प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार कापरी ने कहा कि सभी को कानून की जानकारी रखना आवश्यक है। इससे समाज में शांति की स्थापना हो सकती है। सिविल कोर्ट और डालसा की ओर से उठाया गया यह सरहनीय कदम  है। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को जागरुकता का पाठ पढ़ाया। डालसा टीम में शामिल अधिकार मित्र नवीन कुमार, अजय टूडू, मो़ हसीब के अलावा ब्रह्मा प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय जिला एके की प्रभारी बीके पूनम, शब्बीर कुमार खल को कुमार अनुराग, अनुज झा आदि ने नशा उन्मूलन को लेकर नालसा स्कीम नशीली दवाओं के दुरुपयोग सहित अन्य कानूनी बातों की जानकारी दी। बताया कि हमारे देश में नशा करने वाले की संख्या बढ़ती जा रही है तथा नशा करना अपनी शान समझते हैं। नशा का सेवन करने से इसका दुष्परिणाम अपराधिक घटनाएं. खतरनाक बीमारियां. परिवार में तनाव, वाद विवाद.. घरेलू हिंसा.. आर्थिक तंगी होती है। बच्चों का सही से भरण-पोषण तथा शिक्षित नहीं कर पाना मुश्किल हो जाता है। परिवार में बिखराव का डर, खतरनाक बीमारियाें के इलाज करने की समस्या बन जाती है। इस प्रकार जिंदगी नरक बन जाती है। नशे करने करने वाला व्यक्ति चाह कर भी नशा छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है और धीरे-धीरे इनकी मजबूरी हो जाती है। नशा सिर्फ शराब नहीं बल्कि ड्रग्स, गांजा, दारू, डेंड्राइड, नशीली मेडिसिन, तंबाकू, खैनी, गुटखा आदि अन्य चीजें हैं। इसका सेवन करने से गंभीर परिणाम होते हैं। नशे की लत अब कम उम्र के बच्चे में भी खैनी. गुटखा. सिगरेट. तंबाकू. मेडिसिन दवाई. जैसी नशा सेवन करने का डर बना रहता है। नशे की लत में बाल अपराध, पढ़ाई लिखाई एवं स्कूल का छूट जाना, माता-पिता से झूठ बोलना, माता पिता बड़ों का आदर न करना, हमेशा तनाव में रहता है। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल के आस-पास स्कूल से एक 100 मीटर की दूरी पर नशीला पदार्थ बेचने वालों पर कानूनी अपराध है। माता-पिता अपने बच्चों के प्रति सजग रहें तथा हरकत पर नजर रखें। नशा करने वाले पीड़ित व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा इला ज भी किया जाता है तथा विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button