भरत पुर

वार्षिक उत्सव मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर । गाँव पथैना स्थित वनस्थली विद्याभवन एकेडमी संस्थान पथैना में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया.. कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर शिवसिंह जी तथा अन्य गणमान्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया.. नाटकों के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति तथा बच्चों के लिए सोशलमीडिया के दुष्परिणाम से बचने का संदेश दिया… बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों तथा माता बहिनों को तालियाँ बजाने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पथैना के प्रशासक श्री बृजेश पथैना, पंचायत समिति सदस्य श्री देवा पहलवान, ठाकुर तेजसिंह, ठाकुर रमेश बाबा, ठाकुर रोशन सिंह पहलवान, ठाकुर अतरसिंह, हवलदार शिशुपाल सिंह, जनसेवक मोरध्वज सिंह, छात्रसंघ प्रतिनिधि कौशल फौजदार, राकेश उर्फ रौकी पथैना, ठाकुर भगत सिंह, आदि गणमान्यों ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया.. संस्था के प्रबंधक श्री जयसिंह जी एवं सभी अध्यापकों ने आये अतिथियों का साफा बांधकर माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार जताया कार्यक्रम का संचालन अशोक सैनी एवं सूरज सिंह ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button