हापुड़

हाईवे पर दौड़ता ट्रक बना आग का गोला….

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में हाईवे NH 9 पर कैंटर ट्रक में लगी भीषण आग । आग से हड़कंप मच गया ।  हाईवे NH 9 पर कैंटर गाड़ी को धूं-धूं कर जलती  देख हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया । कैंटर में बच्चों के खेलने वाली गाड़ियां भरी थीं । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैंटर से सामान उतरवाया । दमकल  विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू । जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाइवे NH 9 का मामला ।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे-9 पर एक बार फिर आग के भीषण हादसे की खबर सामने आई है , जब बच्चों के खिलौनों से लदा एक कैंटर ट्रक हाइवे पर धू-धू कर जलने लगा। यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता  फ्लाईओवर के पास हुई , जहां देर रात के वक्त अचानक ट्रक में आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । ट्रक गाजियाबाद से बरेली की ओर खिलौनों की खेप लेकर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा कैंटर आग की लपटों में घिर गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने यह नजारा देखकर हड़कंप मचा दिया । कैंटर चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई । मौके पर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गया । बाबूगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों की मदद से तत्परता दिखाते हुए ट्रक से जलने वाले सामान को बाहर निकाला , जबकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या इंजन में किसी तकनीकी खराबी के चलते यह आग लगी हो सकती है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी हुआ है। ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदे खिलौनों का भी बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button