पाकुड़

लिट्टीपाड़ा में सम्पूर्णता अभियान–2.0 को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Block level training and awareness program organized in Littipada regarding Sampoornata Abhiyan-2.0

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान–2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशिक्षण, बैठक और पंचायत स्तरीय जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा और इसका उद्देश्य प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों में संतृप्ति सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में पंचायत स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को स्वास्थ्य एवं पोषण, बाल विकास (ICDS), शिक्षा, कृषि, पशुपालन और पौष्टिक आहार से जुड़े प्रमुख सूचकांकों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी पंचायतों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी। इस अवसर पर जागरूकता डेस्क, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, पोस्टर और रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा गया। पीरामल फाउंडेशन के अरशद अली ने स्वास्थ्य एवं पोषण सूचकांकों के क्रियान्वयन, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस, प्रसव पूर्व जांच, बच्चों की वृद्धि जाँच और पोषण ट्रैकर में डाटा एंट्री पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी और कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी. दास, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) ओमप्रकाश पांडे, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (शिक्षा) आतिश भट्टाचार्य, JSLPS प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जन्म जय बाउरी और सहायक तकनीकी प्रबंधक ATMA रामेश्वर मुर्मू शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button