नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर /अमरोहा : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के आगामी जन्मोत्सव को लेकर नगर के एक पब्लिक स्कूल में ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आंबेडकर जयंती को ऐतिहासिक और धूमधाम से मनाया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता जयपाल सिंह ने की एवं कुशल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चमनलाल एडवोकेट द्वारा किया गया।वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेसी नेता जयपाल सिंह ने इस बात पर विशेष बल दिया कि इस बार का जन्मोत्सव केवल एक वर्ग विशेष का न होकर, सर्वसमाज का कार्यक्रम बनेगा उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने” का दृढ़ संकल्प दोहराया। कहा कि बाबा साहब ने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसे आपसी भाईचारे और एकता के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।बैठक को संबोधित करते हुए महीपाल सिंह प्रधानाचार्य, रामवीर सिंह,गोपीचंद पूर्व प्रबंधक,रामपाल सिंह नेताजी ने संयुक्त रूप युवाओं को आंबेडकर जयंती के माध्यम से सामाजिक कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया। और अम्बेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया वरिष्ठ सदस्य चन्द्रभान सिंह और सतेन्द्रपाल एडवोकेट ने प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के साथ तालमेल बिठाकर भव्य शोभायात्रा निकालने की योजना पर चर्चा की।इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह,अजब सिंह एडवोकेट, सतेन्द्र पाल एडवोकेट, चन्द्रभान सिंह,संजय सिंह,विजय गौतम, आशीष कुमार,रोहताश सिंह, अतर सिंह, डॉ. महेश चंद्र, अंकुर सेठी, दिनेश कुमार, कैलाश सिंह, मुरारीलाल मौर्य, जगवीर सिंह मौर्य,अरविंद कुमार अन्ना, मुकेश जाटव, रुपराम सिंह, लवी सागर, नवाब सैफी, अमित हाली आदि मौजूद रहे।
बैठक के अंत में तय किया गया कि आगामी दिनों में वार्ड स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी ताकि कार्यक्रम का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा सके। नगर में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर विभिन्न झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी जल्द शुरू कर दी जाएगी।



