गोड्डा
महीनों से बंद पड़े चापकलों का नपं द्वारा मरम्मती कार्य शुरू, लोगों को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा/महागामा : नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े चापकलों का मरम्मती कार्य शुरू कर दिया गया है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। लोगों की शिकायत के बाद कुछ चापकल फिर से पानी देने लगे हैं। नगरवासियों को जिस पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था, उसमें अब कुछ हद तक राहत मिलती दिख रही है। नगर पंचायत प्रशासन ने इन चापाकलों की मरम्मत का जिम्मा उठाते हुए कार्य में तेजी ला दी है। महागामा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर पर्यवेक्षक दिलदार अंसारी की देखरेख में मरम्मत कार्य लगातार चल रहा है। इस दौरान इमामबाड़ा चौक, मोहनपुर मस्जिद के पास, गुदिया नागेश्वर राय के घर के पास और केशरी टोला में महीनों से खराब पड़े चापाकल अब फिर से चालू कर दिए गए हैं। इस पहल से मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं लोगों ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश और नगर पंचायत की तत्परता के चलते क्षेत्र के सभी खराब चापाकलों की सूची बनाकर मरम्मती अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस सक्रियता की सराहना की है। अब पानी के लिए किसी को दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे लोगों की सबसे बड़ी संतुष्टि मिली हैं।



