गोड्डा

चिलकारा में मनाया गया परिवार कल्याण दिवस, लाभुकों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

गोड्डा: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा की ओर से शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चिलकारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अपराह्न 2 बजे से चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पासवान ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई और लक्षित समूह को परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्थायी दोनों विधियों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ये सभी सेवाएं पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध हैं।

डॉ. पासवान ने यह भी जानकारी दी कि स्थायी विधि, जैसे महिला एवं पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता है।

इस अवसर पर परिवार कल्याण बी.टी.टी. प्रदीप कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक विनय शंकर मिश्रा एवं संगणक चंद्रशेखर चौधरी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि “छोटा परिवार, सुखी परिवार” की अवधारणा को हर घर तक पहुँचाना समय की मांग है।

कार्यक्रम में सेविका सुवासिनी मरांडी एवं सहिया सुमन देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर परिवार नियोजन को अपनाने वाले लाभुकों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में
प्रथम पुरस्कार: अनीता देवी (पति अशोक दास),द्वितीय पुरस्कार: सोनम देवी (पति उमेश रमानी),तृतीय पुरस्कार: बिजली कुमारी (पति राम प्रवेश दास),चतुर्थ पुरस्कार: लक्ष्मी कुमारी,पंचम पुरस्कार: सुभाषिनी मरांडी (सेविका),
छठा पुरस्कार: सुमन देवी (सहिया) शामिल है l कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सा प्रभारी सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button