राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश यादव बोले

ये डील वो डाल है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा; ये अदृश्य जंजीर है

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कथित डील को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह डील खेती, रोजगार और कारोबार के खिलाफ है और देश को परनिर्भर बना रही है। स्वदेशी का नारा देने वालों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने भाजपा की नीतियों को आड़े हाथों लिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक वीडियो अकाउंट पर शेयर किया। उसके साथ लिखा- ये डील वो डाल है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है।
ये डील वो डाल है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ़ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है। ये वो अदृश्य जंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकतावाले खुदगर्ज़ भाजपाइयों को दिखङ्घ स्र्रू.३६्र३३ी१.ूङ्मे/५५९स्र43ड५४उ
उन्होंने लिखा- ये वो अदृश्य जंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकतावाले खुदगर्ज भाजपाइयों को दिख नहीं रही है। जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात जंजीर में बांधकर भेजा था वो अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी कहां भूमिगत हो गये हैं जो स्वदेशी का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता जगह भाजपाइयों को परनिर्भरता का नारा अपना लेना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button