
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम तेरा में शिवरात्रि महा पर्व पर महादेव बाबा मंदिर पर अखण्ड संकीर्तन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जो चौबीस घंटे ऊँ नम: शिवाय महामंत्र का उच्चारण कर समापन हुआ। समापन के अवसर पर संपूर्ण ग्राम की कन्याओं का कन्या भोज भंडारा किया गया। इस दौरान सभी ने महाशिवरात्रि धूम धाम से मनाई गई। सभी लोगों ने महादेव के जयकारे लगाकर गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सुरेश सिंह, रामसिंह, जगभान सिंह, भगवत सिंह बैस, भूपेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, शैतान राजा, महावीर सिंह, लोकपाल सिंह, रामू राजा, जानकी, रामकिशन नामदेव, बब्बू राजा, गोरेलाल, शिव प्रसाद, चंद्रभान कुशवाहा, चंद्रपाल सिंह, बड़े राजा, पंकज राजा, मोनू राजा, बबलू, गुडकू सेन आदि उपस्थित रहे।