भरत पुर
कम उम्र में पुस्तक का लेखन आसान नहीं
हर्ष वर्धन पाण्डेय देश की उभरती हुई प्रतिभा - वासुदेव देवनानी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
भरतपुर। कस्बा निवासी हर्ष वर्धन पाण्डेय ने एक पुस्तक लिखी जिसकी एक प्रति उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भेंट की।इस मौके पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि साहित्य की सेवा एक अनूठा अनुष्ठान है, जिससे समाज को दशा और दिशा मिलती है। उन्होंने हर्ष वर्धन पाण्डेय की प्रशंसा करते कहा कि जहां बच्चे (Gen Z) सोशल मीडिया के दौर में कलम से दूरी बना चुके हैं, वहीं हर्ष वर्धन पाण्डेय ने यह सिद्ध कर दिया है कि Gen Z भी कलम का उपयोग सशक्त रूप से करने में सक्षम है।उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के इस दौर में जहां भले ही सब कुछ एक क्लिक पर मौजूद है, मगर वह एक कलम की बराबरी नहीं कर सकता। साथ ही हर्ष वर्धन पाण्डेय ने अपनी नवीन कृति “उम्र 18 की…” भेंट की। देवनानी ने युवा लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ. लोकेश चन्द्र शर्मा उप निदेशक (जन सम्पर्क) राजस्थान विधानसभा भी मौजूद रहे। अन्नू पाण्डेय, डॉ भारत सैन, डॉ चिराग भारती, भूमिपुत्र, सीमा लवली ने उन्हें शुभकामनायें दीं हैं।


