बरेली

खाद्य सामिग्री रंगों की मिलावट, मिर्च में कैंसर कारी डाई, भुने चने में खतरनाक रंग

सैंपलिंग में हैरान करने वाला खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुनाफे के लिए खाद्य कंपनियां और कारोबारी आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो रही है। मिर्च में कैंसरकारी सूडान डाई, भुने चने में कपड़े रंगने वाला खतरनाक रंग, एटीसी कंपनी की चाय में किडनी-लीवर को नुकसान पहुंचाने वाला सनसेट यलो रंग मिला है। दीपक स्वीट्स से लिया घी का सैंपल भी अधोमानक निकला है।
होली से पहले एफएसडीए ने बीते लगभग छह महीने की सैंपल रिपोर्ट का विवरण गुरुवार को जारी किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि जुलाई 2025 में परसाखेड़ा स्थित मैसर्स एचएन फूड प्रोडक्ट्स से पास्ता मसाले का नमूना लैब भेजा था। जो जांच में अधोमानक मिला है। लम्पस और फंगल की ग्रोथ सामने आई है।
विगत माह में श्यामगंज स्थित मैसर्स मूर्ति इंटरप्राइजेज से भुने चने का सैंपल लिया गया। यह नमूना भी असुरक्षित मिला। ज्यादा पीला दिखाने के लिए इसमें कपड़े रंगने वाली डाई औरामाइन ओ की खतरनाक मिलावट की गई। यह डाई लीवर, किडनी को नुकसान पहुंचाने के साथ कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ावा देती है। बच्चों, गर्भवतियों और बुजुर्गों के लिए यह मिलावट जानलेवा साबित हो सकती है। यह न्यूरोलाजिकल विकार उत्पन्न करने के साथ ही पाचन तंत्र को भी नष्ट कर देता है। इन सभी कारोबारियों को 30 दिनों में दोबारा अपील का अवसर दिया गया है। अपील प्राप्त न होने की दशा में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
होली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने की चुनौती
होली के त्योहार पर मिलावट का खेल रोकने को लेकर विभाग अलर्ट हो गया है, जिसको लेकर गुरुवार को विभागीय टीमों ने परसोना रोड स्थित शिफा डेयरी से मिश्रित दूध, राजेश मिल्क बिथरी से पनीर का नमूना और गुलाब नगर स्थित आयुष कुमार शर्मा के प्रतिष्ठान से दूध का एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। इसके साथ ही ग्रोवर फूड्स, लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज और राहुल कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button