सिंगरौली
कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 30,900 नकद जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। कोतवाली वैढ़न पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार 900 रुपये नकद बरामद कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को सब्जी मंडी बिलौंजी क्षेत्र में जुए की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी वैढ़न के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते पाए गए, जिनके पास से नगद राशि जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू केशरवानी (ढोटी, विन्ध्यनगर), कामख्या शाह (बिलौंजी), मिश्रीलाल शाह (देवरा), जिआउल मोहम्मद (बलियरी), ओमप्रकाश जायसवाल (कर्सुआलाल, माड़ा), पवन कुमार शाह (बिलौंजी) एवं ओमप्रकाश शाह (बिलौंजी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में उनि उदयचंद करिहार, सउनि पप्पू सिंह, सउनि सजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराह नीय भूमिका रही। यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण की दिशा में मध्य प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



