गोड्डा

डा. राधेश्याम बने अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के जिलाध्यक्ष

मातृभाषा दिवस पर अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच का पुनर्गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। मातृभाषा दिवस पर अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच, जिला इकाई की बैठक भतडीहा पेट्रेाल पंप स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रख्यात ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डा. राधेश्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव का नेतृत्व अंगिका साहित्य कला मंच के प्रदेश महासचिव सह जिला संरक्षक डा. प्रदीप प्रभात एवं चुनाव प्रभारी डा. मनोज कुमार राही कर रहे थे। चयनित पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष डा. राधेश्याम चौधरी सहित उपाध्यक्ष: नवीन ठाकुर ‘शांडिल्य’ एवं संतोष कुमार मंडल, जिला महासचिव: विपुल कुमार दुबे, सचिव: बिमला कुमारी के नाम शामिल हैं। अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच, जिला इकाई की नवगठित कमेटी सदस्यों ने अंगिका के विकास को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान अंगिका भाषा कोड एवं अंगिका भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसको लेकर एक प्रतिनिधि मंडल सांसद डा. निशिकांत दुबे को भाषा कोड एवं 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष डा. राधेश्याम चौधरी ने कहा कि अंगिका भाषा के विकास के लिए मंच सतत प्रयासरत है। कहा कि भाषा व साहित्य ही समाज का दर्पण होता है। समृद्ध् समाज के नवनिर्माण के लिए भाषा को भी समृद्ध बनाने की जरुरत है। इसके अलावा डा. प्रदीप प्रभात, डा. मनोज कुमार राही, नवीन ठाकुर समधि, विपुल कुमार दुबे, संतोष कुमार मंडल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button