लिट्टीपाड़ा में तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चों सहित पांच घायल
Five people, including two children, injured in three road accidents in Littipada

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर किया गया। पहली घटना लिट्टीपाड़ा–धरमपुर मुख्य सड़क पर धरमपुर मोड़ के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल की टक्कर से चांद सौदागर साहा (45) और उनके पुत्र नयन कुमार घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना मोहनपुर आरईओ सड़क पर हुई, जिसमें रामी पहाड़िन (35) और उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र देवराय पहाड़िया को बाइक ने टक्कर मार दी। तीसरी घटना डंडाकुड़िया गांव के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल असंतुलित होने से 18 वर्षीय देवा पहाड़िया घायल हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा के अनुसार, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पाकुड़ रेफर कर दिया गया है।



