पाकुड़

संगठनात्मक संरचना को लेकर हुई चर्चा, पंचायत के कोने- कोने तक हो AIMIM की पहुंच – अफीफ आमसल

Discussion on organizational structure, AIMIM should reach every corner of the Panchayat - Afif Amsal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते गुरुवार को All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) पाकुड़ की ओर से सदस्यता अभियान के अंतर्गत इशाकपुर मदरसा में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जमीनी स्तर पर विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कई लोगों ने सदस्यता रसीद प्राप्त कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में युवा नेता अफ़ीफ़ अमसल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि पंचायत के कोने-कोने तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाए तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का आधार बनता है। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन विस्तार एवं जनसेवा का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button