खैरथल

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 28 फरवरी को जिला सचिवालय में होगा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। मुख्यमंत्री रोजगार मेले के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के सभागार में होगा। इस दौरान जिला स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली प्रसारण किया जावेगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित तैयारी यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ ही नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button