रामपुर शाहबाद

टेंपो से गिरकर घायल हुई महिला हालत गंभीर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। ढकिया क्षेत्र के ग्राम नसरत नगर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला सोमवती पत्नी कल्लू अपनी रिश्तेदारी में बिलारी गई थीं। शाम लगभग 5 बजे ऑटो द्वारा वह शाहबाद आ रही थीं। धरमपुर सैफनी के मध्य मार्ग में वह अचानक टेंपो से गिर गईं जिससे उनके सिर व पैर में गंभीर चोट आईं । ऑटो चालक उन्हें बैठाकर शाहबाद तक लाया और डॉक्टर बंगाली के यहां एडमिट कराकर वहां से चुपचाप निकल गया। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला सोमवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर आए जहां चिकित्सकों ने सोमवती को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button