
सोशल मीडिया से बचे हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। होली के रंग के अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने प्रेस वार्ता करते हुए क्षेत्र की जनता से भी अपील की है कि वह त्योहारों को प्रेम पूर्वक मनाएं। किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया पर चल रही सूचनाओं को बिना सोचे समझे आगे न भेजें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और अपवाह फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना कोतवाली में अवश्य दें। ट्रिपल राइडिंग से बचते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा त्योहार पर शराब का सेवन न करने की भी सलाह दी है।



