बरेली

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य ने गहने और नकदी भरा बैग चोरी होने एफआईआर दर्ज कराई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक के साथ बरेली में टप्पेबाजी की घटना हो गई। उन्होंने इज्जतनगर थाने में लाखों के गहने और नकदी भरा बैग चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। शमीना ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि वह परिवार के साथ नैनीताल गई थीं। वहां से अपने घर सीतापुर जाने के लिए वह लोग कार से निकले। रविवार रात वह लोग बरेली में इज्जतनगर थाने की सीमा में पहुंचे। यहां लखनऊ हाईवे पर चस्का रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए उन्होंने कार रोकी। कार लॉक करके परिवार समेत वह रेस्टोरेंट में गईं। थोड़ी देर बाद वह खाना खाकर निकलीं तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखे बैग से लगभग 15 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये गायब थे। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्दी ही चोर का पता लगा लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button