बाराबंकी

टाटा मोटर्स लखनऊ एव रायपुर एडवांस्‍ड रजिस्‍टर्ड व्‍हीकल स्‍क्रैपिंग फैसिलिटी का वर्चुअल शुभारम्भ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी। लखनऊ बह्राइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली थाना मुख्यालय के निकट बुधवार को
टाटा मोटर्स लखनऊ एव रायपुर एडवांस्‍ड रजिस्‍टर्ड व्‍हीकल स्‍क्रैपिंग फैसिलिटी का वर्चुअल शुभारम्भ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया यह वर्कशाप प्रतिष्ठित व्यवसाई राजेश कानन द्वारा संचालित की गयी है।

वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “मुझे लखनऊ और रायपुर में दो वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। ये आधुनिक केंद्र राष्ट्रीय वाहन स्क्रै पेज नीति के तहत एक बड़ा कदम हैं, जो लोगों को प्रोत्साहन देकर स्वच्छ और ईंधन-बचत वाले वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये सुविधाएं पुराने वाहनों को सुरक्षित तरीके से तोड़ने और कीमती सामग्री को रीसाइक्लिंग के लिए इकट्ठा करने में अहम भूमिका निभाएंगी। मैं टाटा मोटर्स की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता और देशभर में विश्वस्तरीय स्क्रैपिंग सुविधाएं बनाने के लिए उनकी तारीफ करता हूं। ऐसी पहल वाहन स्क्रैपिंग को आसान, तेज और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी हैं, जो देश में एक मजबूत व्यवस्था बनाने में मदद करेंगी।”
रायपुर आरवीएसएफ का संचालन टाटा मोटर्स के पार्टनर रायपुर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा और इसकी प्रति वर्ष 25 हजार वाहनों को सुरक्षित रूप से डिस्‍मैंटल करने की क्षमता है। जबकि लखनऊ फैसिलिटी प्रति वर्ष 15 हजार वाहनों को स्क्रैप कर सकती है, और इसका संचालन मोटो स्क्रैपलैंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम मे मौजूद परिवहन राज्यमंत्री, दयाशंकर सिंह ने कहा, लखनऊ में टाटा मोटर्स की .इस्क्रेपिंग सुविधा का उद्घाटन एक स्वच्छ और हरित शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आधुनिक सुविधा वाहनों के जिम्मेदार निपटान को सुनिश्चित करेगी, जिससे पर्यावरण और उत्तर प्रदेश के लोगों को लाभ होगा। इस उन्नत वाहन रीसाइक्लिंग सुविधा के शुरू होने से नौकरी के नए अवसर भी पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान मिलेगा। हम टाटा मोटर्स के प्रयासों की सराहना करते हैं और इस परियोजना से जुड़े सभी हितधारकों का आभार व्यक्त करते हैं।”
टाटा मोटर्स के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर गिरीश वाघ ने रिसाइकल विद रिस्पेक्ट पहल के बारे में, कहा, “टाटा मोटर्स में सस्‍टेनेबिलिटी सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि गतिशीलता के भविष्य को बनाने का एक मजबूत आधार है। सर्कुलर अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों के साथ, हम जिम्मेदार और पर्यावरण-अनुकूल तरीकों के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश भर में रिसाइकल विद रिस्पेक्ट पहल के बारे में,फैसिलिटीज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ, टाटा मोटर्स अब हर साल 1.75 लाख से ज्यादा पुराने वाहनों को सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल और नियमों के अनुसार स्क्रैप (टुकड़ों में) कर सकता है। हम अपने पार्टनर्स, राज्य सरकारों और स्थानीय अधिकारियों के समर्थन की बहुत सराहना करते हैं, जिन्होंने इस सपने को हकीकत में बदलने में मदद की। मैं खास तौर पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को भारत में पर्यावरण के अनुकूल गतिशीलता और वाहनों की रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए उनके नेतृत्व और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देता हूं।”
प्रतिष्ठित व्यवसाई टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट और चीफ डिजिटल एंड इन्फॉर्मेशन ऑफिसर राजेश कानन, विधायक नीरज बोरा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button