खैरथल

स्वामी जीवनमुक्त महाराज का तीन दिवसीय बरसी उत्सव प्रभातफेरी के साथ शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

खैरथल : शहर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम (डिब) में स्वानी जीवनमुक्त महाराज जी का 46 वां बरसी उत्सव शुक्रवार को प्रभातफेरी के साथ प्रारम्भ हुआ। प्रमुख सेवादार राहुल लालवानी व ललित भूरनी ने बताया कि स्वामी जीवनमुक्त महाराज जी का 46 वां बरसी उत्सव शुक्रवार को बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया इस दौरान संत मनोहर लाल,संत हरिओम लाल, आश्रम के संत हरिइन्द्र प्रेमप्रकाशी, संत उमेशलाल प्रेमप्रकाशी के सानिध्य में प्रातः 5 बजे प्रभातफेरी निकली गई। इस दौरान सतगुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज, स्वामी जीवनमुक्त महाराज जी की शोभायात्रा कस्बे के पुरानी आबादी खैरथल गांव,हरसोली रोड,आनंद नगर कॉलोनी, झूलेलाल मंदिर, के.जी. रोड पर सिन्धी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। वही 40 फुटा रोड पर सभी संतो के सानिध्य में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंधी समाज एवं प्रेम प्रकाश सेवा मंडल के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने प्रभातफेरी में हिस्सा लेकर व्यस्थाओं में सहयोग किया।

06 जून शुक्रवार से 8 जून रविवार तक आयोजित तीन दिवसीय बरसी उत्सव के तहत प्रथम दिन 06 जून शुक्रवार को प्रातः10 बजे सत्संग एव सायं 5 बजे से 7 बजे तक संत मनोहरलाल जी, संत हरिओमलाल जी द्वारा सत्संग प्रवचन के माध्यम से स्वामी जीवन मुक्त महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं साय 7 बजे आरती को गई। स्वामी जीवनमुक्त महाराज की बरसी के उपलक्ष्य में सिन्धी बाजार एवं किशनगढ़बास रोड व्यापारिक संगठनों की ओर से भी प्रसाद एवं शर्बत वितरीत किया गया। इस दौरान मुखी दिनेश रामेजा,सेवक लालवानी, तेजुमल रोघा,तुलसीदास भूरानी, भगवानदास रामवानी,यशपाल किशनानी, नवल लखानी, हुकुमतराय किशनानी,बोनी जयवानी, लोकेश भूरानी, तुलसीदास भूरानी, दिनेश किशनानी, लालचंद चंगानी,सोनी पोपटानी,विक्की लालवानी,विनोद नाजवानी,राहुल लालवानी,पिकु मंगलानी, प्रमोद केवलानी,दिनेश माखीजा,कारा मुरजानी ने व्यस्थाओं में सहयोग किया। 07 जून शनिवार को प्रातः 8 बजे परम पूज्य सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के खैरथल आगमन पर सिंधी समाज के लोगों एवं विभिन्न समाजिक संगठनों व व्यापारियों की ओर से भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रातः 9 बजे तक हवन-यज्ञ, प्रातः 10 बजे प्रेम प्रकाश सम्प्रदाय के मंडलाध्यक्ष सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज के सानिध्य मे ओम श्री सतनाम साक्षी के उद्घोषों के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सत्संग एवं पाठो का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे आम भण्डारा, साय 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रेम प्रकाश सम्प्रदाय के मण्डलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज के द्वारा सत्संग प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। 08 जून रविवार को प्रात 4 बजे से 7 बजे तक सत्संग प्रवचन के बाद प्रातः 7 बजे स्वामी भगत प्रकाश महाराज के द्वारा पल्लव पाकर बरसी उत्सव का समापन कर प्रसाद वितरित किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button