
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। माँ शारदा बिहार कॉलोनी (हैरीटेज कॉलोनी) में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़ी ही भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन एवं महिला मंडल अध्यक्ष अनीता मोदी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में होली के पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका निर्देशन अंतिम जैन द्वारा किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। यह पूरा कार्यक्रम विभा ताम्रकार एवं पूनम राठौर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति ताम्रकार, रजनी बुंदेला, ऊषा शर्मा, ममता पुरोहित, अलका मित्तल, मोना सेन, शशि जैन सहित समस्त कॉलोनी के लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्यौहार की खुशियाँ बांटीं।



