बस में युवक की संदेहास्पद स्तिथि में हुई मौत
The Government at Your Doorstep programme will run from November 18 to 29, with camps being organised in

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०)। लातेहार जिला के बालूमाथ बस स्टैंड के समिप हंटरगंज से रांची जा रहे अर्सलान नामक यात्री बस में शनिवार को एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार सिंह 33 वर्ष पिता जय गोविंद सिंह ग्राम हंटरगंज जिला चतरा निवासी अर्सलान नामक यात्री बस से रांची जा रहा था । इसी दौरान बस के बालूमाथ पहुंचने के दौरान बगल में बैठे यात्री ने देखा युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रहा है । जिसके बाद युवक को उतार कर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां डॉक्टर अशोक कुमार ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया । हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है युवक की मौत किस परिस्थिति में मौत हुई है ।डॉक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया से यह मामला हार्ट अटैक से हुई मौत प्रतीत होता है ।



