बरेली
श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी का समापन
कोहरा बना खलनायक, मैच ड्रॉ

75 रन बनाने, 5 कैच लेने वाले उ.प्र. के बल्लेबाज विकेटकीपर बने युवराज मैन ऑफ द मैच
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में उ.प्र. और बंगाल के बीच हो रहा कूच बिहार ट्रॉफी का मैच शुक्रवार को समाप्त हो गया। कोहरा प्रभावित इस मैच के अंतिम दिन खेल की उम्मीद पर दोपहर बाद अंपायरों ने मौसम को देखते हुए ब्रेक लगाया और ड्रॉ के साथ मैच समाप्त होने की घोषणा की। अंपायर पाराशर जोशी और आर राजेश कैनन ने बंगाल के 171 रन के जवाब में पहली पारी में 45 रनों की बढ़त हासिल करने की वजह से उ.प्र. टीम को ड्रा मैच के बाद भी तीन प्वाइंट प्रदान किए। बंगाल को एक अंक हासिल हुआ। तीन प्वाइंट के साथ कूच बिहार ट्रॉफी में उ.प्र. के 22 अंक हो गए और इसी के साथ टीम ने सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन ने उ.प्र. के विकेटकीपर बल्लेबाज युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना। युवराज ने 107 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 75 रन बनाए और कैच लेकर बंगाल के पांच खिलाड़ियों को आउट करने में भी बहुमूल्य योगदान दिया।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी का कोहरा प्रभावित मैच शुक्रवार को ड्रा समाप्त हुआ। अंतिम दिन खेल देखने उमड़े दर्शकों को कोहरे ने निराश किया। दोपहर में अंपायर पाराशर जोशी और आर राजेश कैनन की सलाह के बाद मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने मैच समाप्त होने की घोषणा की। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। जिसमें बीसीए के संरक्षक एवं एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, बीसीए सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना ने मैच रेफरी प्रकाश भट्ट, अंपायर आर राजेश कैनन और पाराशर जोशी, एंटी करप्शन ऑफिसर विजय शर्मा, रेफरी लाइजनिंग ऑफिसर देवेश सिंह, ऑनलाइन स्कोरर तपेश कौशिक, स्कोरर प्रशांत, बोर्ड स्कोरर प्रणब दास, वीडियो एनालिस्ट अभिषेक यादव और जयकीरत सिंह जस्सी, बीसीसीआई क्यूरेटर रविंद्र चौहान, यूपीसीए के पिच क्यूरेटर शिव कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दोनों टीमों की ओर से सर्वाधिक 75 रन बनाने वाले उ.प्र. के विकेटकीपर बल्लेबाज युवराज को बरेली क्रिकेट एसोसिएशन ने मैन ऑफ द मैच चुना। युवराज ने 107 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 75 रन बनाए। इसके साथ ही युवराज ने विकेट कीपर के रूप में बंगाल के पांच खिलाड़ियों का कैच लेकर आउट करने में भी बहुमूल्य योगदान दिया। आदित्य मूर्ति ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मैच से जुड़े सभी व्यक्तियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोहरा प्रभावित होने के बाद भी जितना समय मिला सभी खिलाड़ियों ने अच्छा क्रिकेट खेला। लेकिन कोहरे की वजह से, मौसम के चलते हम सबको पूरा खेल देखने का सौभाग्य नहीं मिल पाया। उन्होंने पहली पारी में 45 रनों की लीड हासिल हासिल कर तीन अंक हासिल कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने वाली उ.प्र. टीम से टूर्नामेंट जीतने की अपेक्षा जताई। कहा कि आप सब अच्छा खेले और टूर्नामेंट जीतने के हकदार हैं। बस लय बना कर टीम भावना से आगे का खेल जारी रखें, निसंदेह टूर्नामेंट में जीत आपकी होगी। इस मौके पर ट्रस्ट सलाहकार इंजीनियर सुभाष मेहरा, बीसीए के सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी कोहली, ट्रेजरार शहजाद अली, बीसीए उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल कपूर, चंचल उपाध्याय, राकेश शर्मा, एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा.एमएस बुटोला, सीईटीआर के डीन डा.शैलेश सक्सेना, सीईटी की वाइस प्रिंसिपल डा.ऋतु सिंह, डा.सोवन मोहंती, दिनेश दद्दा, डा.शोभित सक्सेना, मनीष सिंह, नितिन सक्सेना, अनुज शर्मा, यूसुफ अंसारी, शंकर पाल, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और ऑर्गनाइजिंग कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।



