गोड्डा
पुलिस लाइन में दुर्गा पूजा पूजा के सुरक्षा के मद्देनजर माकड्रिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नये पुलिस लाइन में माकड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्य तौर पर दुर्गा पूजा के सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस माकड्रिल कर हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर ही न्यू पुलिस लाईन, गोड्डा में दुर्गा पूजा के मद्देनजर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के मौजुदगी में दर्जनों पुलिस कर्मियों की ओर से माकड्रिल कर अपनी तैयारी को प्रदर्शित किया गया। पुलिस कर्मियों की ओर से खासतौर पर अवैध मजमा को माईकिंग के माध्यम से अलर्ट करने के बाद भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए सुरक्षा में तैनात लाठी पार्टी द्वारा हल्का बल प्रयोग करने, उपद्रवियों से सख्ती से निबटने के अलावा पानी का छिड़काव कर भीड़ के मंसूबे को नाकाम करने को लेकर माकड्रिल में प्रदर्शित कर तैयारी दिखाया गया। इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, परिवहन शाखा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।




