गोड्डा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिरोजपुर शाखा द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का किया गया आयोजन
- एक-दूसरे के कलाई पर राखी बांधकर रक्षा करने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टैगोर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पिरोजपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिरोजपुर शाखा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। जहां इस उत्सव का शुभारंभ ओम शांति की श्रुति कुमारी के द्वारा स्वागत नृत्य के साथ किया गया। वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुमका की आश्रम से आई बीके जयमाला, बीके रेखा व बीके पियूष रंजन तथा टैगोर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद चनानी के द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर अपनी वक्तव्य को रखा गया। उसके बाद सभी के कलाई पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिरोजपुर शाखा द्वारा राखी बांधकर एक दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। मौके पर बीके लीला, बीके सिकंदर पंडित, बीके विनय मंडावेवाला, चंदन पंडित आदि उपस्थित थे।



