भारत में जिसे भी रहना होगा वंदे मातरम् कहना होंगा… आचार्य प्रमोद कृष्णम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) : हापुड़ पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दे दिया । वंदे मातरम् बोलने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा कि , वंदे मातरम् कोई धार्मिक नारा नहीं, वंदे मातरम् राष्ट्र का नारा है। जो व्यक्ति वंदे मातरम् का विरोध करता है। या तो तो घुसपैठिया करेगा या फिर आतंकवादी करेगा। भारत में जिसे भी रहना होगा वंदे मातरम् कहना होंगा। मैं योगी जी के इस फ़ैसला का स्वागत करता हूं। भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ी जा रहीं थी। जो लोग वंदे मातरम् का विरोध कर रहे हैं। वो हिंदुस्तानी नहीं हो सकते । यह लोग केवल देखने में और कागजों में हिंदुस्तानी है। लेकिन इनका दिल पाकिस्तान में है। जिन्ना ने वंदे मातरम का विरोध किया था । जितने भी विपक्ष के नेता वंदे मातरम का विरोध करते हैं , तो इन्हें भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।


