झांसी

आईसीएसई की जिला संयोजक बनीं प्राचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
झांसी l  आज मॉडर्न स्कूल सिविल लाइन झांसी में सी आई एस सी ई बोर्ड झाँसी जोन के समस्त स्कूलों के प्राचार्यो की मीटिंग हुई जिसमें झांसी, उरई, ललितपुर, के समस्त सी आई एस सी ई बोर्ड के स्कूलों के प्राचार्यो ने प्रतिभाग किया जिसमे 2026 आईसीएसई 10वी की परीक्षाओं के लिए मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन को संयोजक नियुक्त किया गया । वहीं आईएससी 12वी 2026 की परीक्षाओं के लिए सेन्ट फ्रांसिस कॉलेज की प्राचार्या मेर्लिन सी.जे. को संयोजक नियुक्त किया गया । मीटिंग में आगामी परीक्षाओ की व्यवस्थाओ के बारे में विस्तृत चर्चा हुई ।नियुक्ति पर मॉडर्न स्कूल झाँसी में खुशी का माहौल रहा। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स झाँसी के संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, संस्थापिका श्रीमती शान्ति विश्वनाथन एवं ग्रुप के चेयरमेन डॉ0 रोहिन विश्वनाथन, सचिव श्रीमती रत्ना विश्वनाथन जी एवं मॉडर्न ग्रुप के प्रबन्ध निर्देशक श्री अपूर्व शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री मती अंशिता विश्वनाथन जी को बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button