शामली

यमुना में कूदे बीएएमएस के छात्र का नहीँ लगा सुराग,सर्च ऑपरेशन जारी

-गत 24 घंटे पूर्व पुराने यमुना ब्रिज पुल से यमुना नदी में कूद गया था छात्र,पीएसी के साथ प्राईवेट गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

एसडीएम कैराना ने यमुना पर पहुंचकर डूबे छात्र के परिजनों से बात कर ली जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। 24 घंटे पूर्व हरियाणा के समालखा निवासी छात्र ने कैराना पहुंचकर यमुना ब्रिज के पुराने क्षतिग्रस्त पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। आत्महत्या के इरादे से छात्र के यमुना में छलांग लगाए जाने की आशंका जताई गई थी।घटना के बाद से ही पीएसी फ्लड व प्राइवेट गोताखोरों की टीम यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाये हुए है,लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीँ लगी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है और वह जिगर के टुकड़े की प्रतीक्षा में यमुना नदी पर ही टकटकी लगाए बैठे हैं।
गत शनिवार की शाम करीब पांच बजे हरियाणा के जनपद पानीपत के समालखा की पंचवटी कॉलोनी का बीएमएस छात्र हिमांशु(20) पुत्र जयभगवान बॉर्डर पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचा। जहां पर उसने पुराने ब्रिज से यमुना में छलांग लगा दी। युवक के यमुना में कूदने की सूचना यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई, जिस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहले से ही ब्रिज पर मौजूद प्राइवेट गोताखोर व पीएसी फ्लड ग्रुप के सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया। पीएसी व प्राइवेट गोताखोरों ने मोटरबोट से छात्र की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया। मामले की सूचना पर छात्र के परिजन भी यमुना नदी पर पहुंच गए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या के इरादे से यमुना में कूदने की आशंका जताई जा रही है। छात्र युवक दो भाई बताए गए हैं।बडा भाई तुषार कजाकिस्तान विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई करने लिए गया हुआ है। छात्र के पिता सोनीपत के गांव बेगगा में सरकारी टीचर बताये गए हैं।रविवार की प्रातः एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज भी यमुना ब्रिज पर पहुँची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही पीएसी फ्लड ग्रुप को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। उन्होंने पीड़ित परिजनों से वार्ता करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
यमुना में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा प्रसारित
शनिवार को युवक के यमुना में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक करीब एक-डेढ़ मिनट तक पुल पर लटका नजर आ रहा है। पुल पर खड़े बच्चे नीचे लटक रहे युवक को ऊपर खींचने का प्रयास कर रहे है, लेकिन वह सफल नही हो पाते। वीडियो में कुछ लोगो के चिल्लाने की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है, जो युवक को बचाने की बात कह रहे है। कुछ लोग दौड़कर युवक के करीब पहुंच भी जाते है, लेकिन तब तक वह नदी में जा गिरता है। इसके बाद, युवक यमुना की तेज धारा में बह जाता है। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में कूदने से पहले परिवार के लोगो को व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भी भेजी थी। उसने अपने साथ लिए टेबलेट से पुल पर खड़े बच्चों को यमुना में कूदने की वीडियो बनाने के लिए भी कहा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button