गोड्डा

घायल श्याम महतो के इलाज के लिए श्रम नियोजन मंत्री ने ₹50,000 सहायता की घोषणा किया

हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा अस्पताल कर्मी एवं गांधीग्राम निवासी गंभीर रूप से घायल श्याम महतो के उपचार हेतु राज्य के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने तत्काल ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि घायल के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मंत्री श्री यादव ने श्याम महतो की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के दुख–सुख में वे सदैव साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मंत्री ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से छोटा–छोटा आर्थिक सहयोग कर मानवता का परिचय दें, ताकि समय पर बेहतर इलाज संभव हो सके और एक ज़रूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व श्याम महतो अस्पताल से ड्यूटी कर अपने घर गांधीग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान डीबीएल कंपनी द्वारा सड़क के बीचों-बीच डाली गई मिट्टी रात के अंधेरे में दिखाई नहीं दी, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया, जहां उनका ब्रेन ऑपरेशन किया जा चुका है। फिलहाल वे कोमा में हैं और उनका इलाज जारी है। मंत्री द्वारा की गई सहायता की घोषणा से परिजनों एवं स्थानीय लोगों में राहत और उम्मीद की भावना देखी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button