साहेबगंज
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्नेह स्पर्श वृद्धा आश्रम में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहेबगंज जिले में 01 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,रांची के निर्देशानुसार एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहेबगंज गुलाम हैदर के मार्गदर्शन में आज स्नेह स्पर्श वृद्धा आश्रम,साहेबगंज में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार,साहेबगंज के सचिव विश्वनाथ भगत ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनके अधिकारों,सम्मान,सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं,तथा उनके सम्मानजनक जीवन,सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम,2007 के प्रावधानों,उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक उपचार की जानकारी दी गई,साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधा तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया।इस कार्यक्रम के दौरान चिकित्स डॉ मोहन मुर्मू की टीम द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई,तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।इसके अतिरिक्त,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा-लीगल वॉलंटियर्स पीएलवी द्वारा जिले के विभिन्न गाँव पंचायतों में भी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों उनके लिए उपलब्ध सरकारी एवं विधिक सेवाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गई,पीएलवी द्वारा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण- पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 के संबंध में जागरूक किया गया।वही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बीच उनके अधिकारों,सम्मान,सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आवश्यकता के समय विधिक एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा।



