बोकारो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर उनके आवास पर सादा समारोह आयोजित।

मंत्री योगेन्द्र प्रसाद सहित उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उनके तस्वीर पर किया माल्यार्पण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बी.एस.सिटी. के सेक्टर–01 सी स्थित आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर उनकी जयंती के अवसर पर सादा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहें। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण – पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता आदि ने आदरणीय दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण – पुष्प अर्पित कर उनके *योगदान को स्मरण किया और उन्हें नमन किया। मौके पर उपस्थित जनसमूह ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह श्रद्धा, सम्मान और सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मौके पर मंत्री ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इससे पूर्व, बोकारो परिसदन में *माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को गुलदस्ता देकर डीसी अजय नाथ झा, एसी मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता ने स्वागत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button