ललितपुर

कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भेदभाव नहीं, उपचार और सम्मान जरूरी : एएसएमसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। स्वसाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडीकल) में कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डा.मयंक शुक्ला की मौजूदगी में किया गया। मुख्य वक्ता त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश सेठ रहे, जिन्होंने कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग पूर्णत: उपचार योग्य है तथा प्रारंभिक अवस्था में उपचार से विकलांगता को रोका जा सकता है। इस दौरान डा. डी.वी. सिंह, डा.सुरेश सोनी, डा. रजनी, डा.मनीष माथुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। इस दौरान जागरूकता शपथ, पोस्टर प्रदर्शनी एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से छात्रों, स्टाफ एवं आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करते हुए उन्हें सम्मान और सहयोग दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के शिक्षकगण, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डा. मयंक शुक्ला द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button