गोड्डा

उमवि सिमानपुर में अभिभावकों की हुई बैठक, विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा /ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिमानपुर में अभिभावकों की हुई बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में आए मध्य विद्यालय दिग्घी के सहायक अध्यापक शशि शेखर ने अभिभावकों की बैठक कराई। अभिभावकों द्वारा चयनित ग्रामीण अभिभावक सचिन पासवान की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन संबंधी बैठक हुई।जिसमें सर्वसम्मति से सुग्रीव कुमार यादव, रूबी देवी, परशुराम शाह, सचिन पासवान, प्रमोद पासवान, सन्नी शाह, सुहागिनि हेमराम, शोभा देवी, सितारा खातून, ताला हेंब्रम, पूनम देवी को सदस्य के रूप में चयनित किया गया। शिक्षक सदस्य के रूप में प्रेमचंद कुमार, छात्र सदस्य के रूप में आयुष राज और पंचायत प्रतिनिधि सदस्य के रूप में वार्ड सदस्य सुबोध कुमार पासवान और सदस्य संयोजक के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पृथ्वीचंद हंसदा को सदस्य के रूप में चयनित किया गया। चयनित सभी सदस्यों ने मिलकर सुग्रीव कुमार यादव को अध्यक्ष और रूबी देवी को उपाध्यक्ष के रूप में चयन कर लिया। बैठक में पंकज कुमार पंडित, दीपक पंडित, जगदीश रजक, सुमन कुमारी, पूनम देवी, शोभा देवी, उषा देवी, रूबी कुमारी, सुनील कुमार, परशुराम प्रसाद शाह, रंजीत यादव, आलोक कुमार, रवि मंडल सहित दर्जनों अभिभावक शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button