बरेली

एकता,समाजवाद और संघर्ष की प्रेरणा देते है लौह पुरुष पटेल और आचार्य नरेंद्र देव  के विचार -भगवत सरन गंगवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस बरेली में भारत की एकता के सूत्रधार अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा समाजवादी आंदोलन के प्रखर वैचारिक स्तंभ, महान चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने की तथा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार जी रहे।
संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा सरदार पटेल सत्ता के लोभ से परे, देश के भविष्य के लिए लड़े।
और आचार्य नरेंद्र देव ने राजनीति को जनकल्याण और नैतिकता की दिशा दी।
आज जब समाज को तोड़ने और, डराने की राजनीति की जा रही है
तो पटेल और नरेंद्र देव के विचार ही हमें संघर्ष और एकता की ताकत देते हैं।
जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा पटेल जी और आचार्य नरेंद्र देव दोनों ही सादगी, संघर्ष और संगठन के प्रतीक हैं।
महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ा सुल्तानी ने कहा भारत की असली नींव भाईचारे और साझा विरासत पर है।
पटेल जी ने रियासतों को जोड़ा, और आचार्य नरेंद्र देव ने समाज को विचार दिया।
यही पटेल और नरेंद्र देव को सच्ची श्रद्धांजलि है।”
सतेंद्र पटेल मीरगंज डेलपुर ने रघुवीर बी ड़ी सी,पूर्व प्रधान गुलाब सिंह, नरोत्तम गंगवार, रामौतार जाटव सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
इस मौके पर अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव,मनोहर पटेल,महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवा,राजेश मौर्य,अनुज गंगवार,अंशू गंगवार,सुरेश गंगवार,पुरुषोत्तम गंगवार,भद्रासेन गंगवार,मनोहर गंगवार,रामनाथ पटेल,हरविंद्र पटेल (डब्बू),अमित पटेल,गजेंद्र कुर्मी,संजीव कश्यप,छेदलाल दिवाकर,सचिन आनंद,अमित गिहार,डॉ सीपी आर्य, द्वारिका प्रसाद गंगवार,अनुज गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button