रामपुर शाहबाद
गंगा दशहरा मेले की तैयारियों का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो ।
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के ढकुरिया घाट पर 5 जून को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा स्नान मेले की तैयारियों का तहसीलदार ने जायजा लिया। तहसीलदार राकेश कुमार चंद्र ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्नानार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर दिया। घाट पर सभी आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया।


