पाकुड़
संदिग्ध अवस्था में मिले महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Woman's body found in suspicious condition, police engaged in investigation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत तेसोकुण्डी गांव के जोगीया पहाड़िया की पत्नी सुरजी पहाड़िन ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने की वृतांत प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटना को ले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेजवाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालात में महिला की शव उनकी अपनी घर से ही मिली है। वृतांत को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच – पड़ताल कर रही है। वही समाचार लिखे जाने तक पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी।



